अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। वहीं एक घायल हो गया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थने में चुरू के रहने वाले मानवेन्द्र सिंह ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बरसिंहसर रोड़ पर 10 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता नरेन्द्र सिंह करीब एक वर्ष से नोखा रोड़ पर पुष्पा हॉटल पर गार्ड की नौकरी करते थे। 10 मार्च की रात को उसके फोन पर फोन आया और बताया गया कि अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से उसके पिता की मौत हो गयी है।
वहीं जेएनवीसी थाने में बीछवाल निवासी मनोज मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 मार्च की रात काके मोदी डेरी के पास से उसका भाई आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।