बीकानेर- मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

हमारा बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर में एक मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। लूणकरनसर के सहनीवाला में हुई ये घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची का शव अस्पताल पहुंचाया गया है।
लूणकरणसर के सहनीवाला में शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद पांच साल की नंदिनी मंदिर में धोक लगाने गई थी। तभी अचानक मंदिर की छत गिर गई। नंदिनी के चोट भी आई और वो छत के नीचे दबी रही। काफी देर तक दबे रहने व बाहर नहीं निकलने के कारण भी उसका दम घुट गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। नंदिनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
पांच वर्षीय नंदिनी 3 बहनों में सब से बड़ी बहन थी। घटना के समय घर में सभी काम में लगे हुए थे। सभी अपने काम में जुटे थे तभी गिरने की आवाज आई। एक दम से धमाके की आवाज आई तो घर के अंदर बैठे लोग बाहर भाग कर आए। मलबे के नीचे देखा तो नंदिनी की चप्पल पूजा घर के आगे मिली। तब लगा कि वो मलबे में दबी हुई है। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने मलबा बाहर निकाला, तो वो घायल अवस्था में मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Load More Related Articles
Load More By admin
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शतरंज को बढ़ावा देने के लिए करने होंगे संयुक्त प्रयास : महावीर रांका

बीकानेर। गुरुवार को  फिडे आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेरी नैश और चेस इन स्कूल्स के अध्यक्ष ए…