भाजपा जूनागढ़ मंडल की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका गुर्जर में हुई शामिल

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को गांधीनगर स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर प्रवास पर पधारी राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक श्रीमती अलका गुर्जर उपस्थित रहीं ।

बैठक में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, मंडल प्रभारी अविनाश जोशी, जिला महामंत्री नरेश नायक, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार इत्यादि मंचस्थ पदाधिकारियों के साथ मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ ।

मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है और मोदी जी द्वारा किए गए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित और कैडर आधारित समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा मोदी जी द्वारा किए जाने वाले अथक परिश्रम का अनुसरण करते हुए हम सभी को एक बार फिर से आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी अभियानों को सफलतापूर्वक सम्पादित करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बैठक में राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अल्का गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि जूनागढ़ मंडल के लिए परम सौभाग्य की बात है कि मंडल कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने हाल ही में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंडल प्रभारी अविनाश जोशी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार को महाभ्रष्ट करार देते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है जिसमें उसके स्वयं के मंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री सरकार को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बता रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लुंज-पुंज और अस्थिर सरकार इतिहास में कभी नहीं देखी गई है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ पर पर अति सक्रियता से कार्य करने का आह्वान करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा, विधानसभा, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क, योग दिवस, प्रबुद्धजन सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बूथ पर मोदी जी की वीडियो कांफ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने गत तीन माह में जूनागढ़ मंडल द्वारा आयोजित की गई संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी सभी अभियान को सफल बनाने की अपील की । खत्री ने मंडल क्षेत्र में आने वाली स्थानीय समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के साथ संघर्ष का आह्वान किया।

मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने कार्यसमिति बैठक का संचालन करते हुए मंडल द्वारा समय-समय पर आयोजित की गई सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का वाचन किया जिसका मंडल महामंत्री हरि सिंह राजगुरु और शिव शंकर मेघवाल ने समर्थन किया । इसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीकानेर के सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, श्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक श्रीमती अलका गुर्जर, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, मंडल प्रभारी अविनाश जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री नरेश नायक, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, रामकुमार व्यास, हरी सिंह राजगुरू, शिवशंकर मेघवाल, विकास पंवार, कृष्णा कंवर शेखावत, श्याम मोदी, चेतन पंवार, देवरूप सिंह मोजास, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, रामपाल सेन, ओम पंवार, राजनारायण, विजय चारण, राजेश खत्री, जितेंद्र सिंह चौहान, हरिराम ज्याणी, विष्णु सोलंकी, मोहित शर्मा, नारायण मोदी, पृथ्वी सिंह भाटी, प्रेम सिंह मेड़तिया, श्याम चायल, राजेंद्र जीनगर महेश आचार्य, अर्जुन सिंह पड़िहार, जुगल किशोर स्वामी, विष्णु गहलोत, मूल सिंह मेड़तिया, सुनील कश्यप, राजेश रामावत, प्रवीण मेहरा, दिलीप मेहरा, महादेव मोदी, संदीप भोजक, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, संगीता शेखावत, सतीश कुमार पुरोहित, माया सोनी, शारदा नायक, जयशंकर रील, मोहन सिंह राठौड़, रामलाल, कपिल स्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Load More Related Articles
Load More By admin
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शतरंज को बढ़ावा देने के लिए करने होंगे संयुक्त प्रयास : महावीर रांका

बीकानेर। गुरुवार को  फिडे आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेरी नैश और चेस इन स्कूल्स के अध्यक्ष ए…