
हमारा बीकानेर। कांग्रेस गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। 2 अक्टूबर से यह यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर के समापन सत्र में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उदयपुर नव संकल्प से नई एनर्जी मिली है। हम वापसी करेंगे। पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। गांधी जयंती से इस यात्रा की शुरुआत होगी। सभी युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। सीनियर नेता सहयोग करेंगे। यह यात्रा देश में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए होगी।
सोनिया गांधी ने कहा- दूसरे फेज में जिला लेवल जनजागरण अभियान शुरू होगा। यह 15 जून से शुरू होगा। सभी जिलों में यह यात्रा होगी। उन्होंने कहा- नव संकल्प में लिए गए फैसलों को लागू किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में नव संकल्प के फैसले लागू होंगे। उदयपुर डिस्कलेरेशन में लिए गए फैसलों को लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग समिति का एडवाइजरी ग्रुप बनेगा जो समय समय पर बैठकें करके सुझाव देगा।
आगे उदयपुर डिक्लेरेशन के हिसाब से चलेगी कांग्रेस
कांग्रेस चिंतन शिविर में तीन दिन के मंथन के बाद तय हुए उदयपुर डिक्लेरेशन के आधार पर कांग्रेस अब आगे बढ़ेगी। सोशल इंजीनियरिंग से लेकर पार्टी में कामकाज का तरीका भी इसी के आधार पर तय होगा। मुख्य फोकस संगठन को मजबूत करके चुनावी जीत का है। कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनावों के साथ सबसे बड़ी चिंता 2024 के लोकसभा चुनाव की है, उसके हिसाब से क्विक रेस्पोंस वाले फैसले लेकर काम शुरु होगा। उदयपुर डिक्लेरेशन कांग्रेस के नए सिरे से खड़े होने का आधर बनाया जाएगा।