बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब एक दर्जन जानवरो की मौत हो जाने की खबस सामने आयी है। घटना झझु मोखा सड़क मार्ग पर हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने रेवड़ में चल रही भेड़-बकरियों को कुचल दिया। जिससे 11 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां भी घायल हुई है। इसके अलावा रेव चरवाहा राजूसिंह भी घायल हुआ है, जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।