ल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का जन्मदिन पर बीकानेर शहर में विभिन्न सेवा कार्य किए गए इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता और कुम्हार समाज के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में गोचर में गायों को हरा-चारा खिलाया गया, पानी के टैंकर से गायों के लिए पानी और हिरण और छोटे जानवरों के लिए खाद्य पदार्थ की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक प्रजापत,एडवोकेट ललित पुरोहित उपस्थित रहे।
कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी और सुनील जावा के नेतृत्व में कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बिस्किट वितरित किए गए तथा गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, शिवलाल तेजी सुनील जावा, एडवोकेट ललित पुरोहित,वीर प्रजापत सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने केंद्रीय मंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।…..
………..