लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। चुनावों के मद्देनजर 7 अप्रेल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर आएंगे। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीं भाजपा भी अपने नेता के लिए तैयारियां कर रही है। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी नृमता वृष्णि ने अहम आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार लोक शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे तक यूएवी, ड्रोन, कैमरा, हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशो के अनुसार 6 अप्रैल की रात 12 बजे से 7 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया जाता है। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।